हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की हत्या की, सिर पर लोहे की रॉड से किया वार
प्रकाशित: 07-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ, (वीअ)। महानगर थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पत्नी मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल ने अपने साले को फोन कर घर बुलाया। साला जब मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन बेसुध पड़ी थी और आरोपी पति उसके पास बैठा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई अंबेडकरनगर के मालेपुरा निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन रश्मि श्रीवास्तव की शादी वर्ष 2015 में अयोध्या के निरालानगर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव से हुई थी।