अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक
प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून,(वीअ)। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वैलर्स ने एक और कदम बढ़ाया है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अब अलंकार ज्वैलर्स अपने दूसरे शोरूम के साथ भानियावाला में अपनी नई शुरुआत कर रहा है। शोरूम के भव्य शुभारंभ से पहले रविवार को ग्रैंड प्रीव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। इस दौरान ग्राहकों ने शोरूम में उपलब्ध खास कलेक्शन को करीब से देखने के साथ ही अपनी पसंद की ज्वैलरी की खरीदारी भी की। रविवार को भानियावाला स्थित अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू के दौरान ग्राहकों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक रेंज में खास दिलचस्पी दिखाई। ग्राहकों ने ज्वैलरी के विभिन्न डिजाइनों, वैरायटी और गुणवत्ता की जानकारी ली। वहीं, विशेष ऑफर्स और 9 प्रतिशत मेकिंग चार्ज को लेकर भी ग्राहकों में उत्सुकता देखने को मिली।