वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अनुशासन समिति की हुई बैठक

प्रकाशित: 14-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून, (वीअ)।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समिति के अध्यक्ष पाम सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सी.पी. सिंह एवं अनुपम शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन में अनुशासन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक निर्णयों के अनुरूप कार्य करने पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन साथ ही संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादा का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। समिति के अध्यक्ष श्री पाम सिंह नेगी ने कहा कि अनुशासन समिति का उद्देश्य किसी कार्यकर्ता को प्रताड़ित करना नहीं, बल्कि संगठन में अनुशासन, आपसी समन्वय एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी भी आचरण से बचें जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो। बैठक में पार्टी संगठन से संबंधित अनुशासनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के नियमानुसार परीक्षण तथा आवश्यक कार्रवाई की प्रािढया को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।