वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

असैन्यीकृत क्षेत्र में विस्फोट द.कोरिया के तीन अधिकारी घायल

प्रकाशित: 22-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सियोल, (एपी)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की सीमा पर असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) में सोमवार को हुए एक विस्फोट में दक्षिण कोरिया के तीन सैन्य अधिकारी घायल हो गए। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सीमा के बफर क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में सैन्य सीमांकन रेखा के पास एक अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ। मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या विस्फोट उत्तर कोरिया द्वारा बिछाई गई किसी बारूदी सुरंग के कारण हुआ। दोनों देशों के बीच संबंधों में बढ़ती तल्खी के बीच उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में सीमा पर बारूदी सुरंगें बिछाने के साथ-साथ टैंक रोधी अवरोधक लगाए हैं।