वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जेलेंस्की की ट्रंप से मुलाकात से पहले रूस-पोन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कीव, (एपी)। पोन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले रूस ने मंगलवार को रातभर पोन के कम से कम चार क्षेत्रों में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पोनी सुरक्षा बलों ने लंबी दूरी के हमले में रूस की एक और तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया।
रोजाना हो रहे हवाई हमलों और जमीनी मोर्चे पर सीमित बदलावों के बीच ये घटनाएं जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा की पृष्ठभूमि में हुईं। जेलेंस्की न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान ट्रंप समेत अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। पोनी नेता रूस के साढ़े चार साल से अधिक समय से जारी पूर्ण सैन्य अभियान को समाप्त करने के लिए विश्व नेताओं से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वार्षिक बैठक में शामिल नहीं होंगे। पश्चिमी अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिकों की मौत हुई है। इसके वैश्विक स्तर पर भी प्रभाव पड़े हैं।
ट्रंप के अनुसार, मॉस्को की ओर से पोन के ऊर्जा ढांचे पर हमलों के बाद रूस की रिफाइनरियों पर हुए लगातार हमलों से डीजल की अंतरराष्ट्रीय कमी और कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, वैश्विक तेल संकट पर ईरान युद्ध के कारण होरमुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित होने का भी असर पड़ा है। जेलेंस्की काला सागर के रास्ते पोनी अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की वैश्विक बाजारों तक आपूर्ति जारी रखने में मदद भी चाहते हैं। रूसी हमलों से मालवाहक जहाजों पर असर पड़ा है, जिससे पोन के निर्यात और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है तथा वैश्विक आपूर्ति पर खतरा पैदा हुआ है।
इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल पों ने मंगलवार को कहा कि उनका देश पोन के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा में मदद के लिए उसे और रडार उपलब्ध कराएगा। पों ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने ट्रंप के साथ मॉस्को और कीव के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए संघर्ष विराम और काला सागर में हमलों पर ''रोक'' लगाने की संभावना पर चर्चा की है। जेलेंस्की ने न्यूयॉर्क यात्रा की शुरुआत अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात के साथ की। उन्होंने पोन के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन और रूस पर कड़े प्रतिबंध वाले विधेयक को पारित करने के लिए उनका धन्यवाद किया, जिस पर ट्रंप ने हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाया है।