8वें वेतन आयोग पर इस दिन होगी दिल्ली में बड़ी बैठक, सैलरी, डीए पर होगी चर्चा
प्रकाशित: 07-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर हर दिन बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं. लगातार मीटिंग का दौर जारी है. लाखों सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगी की नजरें इस बात पर जमी हुईं हैं कि सरकार मिनिमम पेंशन से लेकर फिटमेंट फैक्टर कितना रखती है. इसी बीच रक्षा मंत्रालय और रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. आयोग इन कर्मचारियों के अलावा संगठनों, पेंशनर्स के साथ एक बड़ी मीटिंग करने जा रहा है. 13 और 14 मई की तारीख इसके लिए निर्धारित की गई है. वेतन आयोग ने इसके बारे में 6 मई को एक प्रेस रिलीज निकालकर जानकारी दी थी.
इस मीटिंग में कर्मचारियों से भत्ते, पेंशन की लिमिट, सैलरी पर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें बाद में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों में इसे जोड़ा जा सके. उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग के बाद 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.
कौन से कर्मचारी बैठक में होंगे शामिल?
मीटिंग की बात करें तो इसका स्वरूप काफी बड़ा रखा गया है. डिफेंस, रेलवे के कर्मचारी, कई संगठन और पेंशन होल्डर्स हिस्सा ले सकते हैं. मीटिंग में शामिल होने के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं. साथ ही कहा कि जिसने आवेदन नहीं किया होगा, उसे बैठक में शामिस नहीं होने दिए जाएगा.
कैसे करें बैठक के लिए अप्लाई?
• बैठक में शामिल होने के लिए सबसे पहले संगठन को फिक्स फॉर्मेट में मेमोरेंडम भरना होगा.
• मेमोरेंडम भरने के बाद मेमो आईडी जारी होगी
• एक बात ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही जारी किए जाएंगे
• NIC के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए अप्लाई किया जा सकेगा
• अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 मई 2026 है
• जिन संगठनों और कर्मचारियों का सिलेक्शन हो जाएगा, उन्हें मीटिंग की टाइमिंग और जगह के बारे में बता दिया जाएगा
कब और कहां होगी मीटिंग?
इतना तो साफ है कि वेतन आयोग की ये मीटिंग दिल्ली में होनी है. हालांकि दिल्ली में कहां और कितने बजे होगी, अभी इस पर स्थिति साफ नहीं है. आयोग की तरफ से जानकारी दी गई है कि आवेदन प्रोसेस शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) पर सारी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. ऐसे में जो संगठन और कर्मचारी इस बैठक का हिस्सा बनना चाहते हैं, वो समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें.
कितनी अहम है ये बैठक?
इस बैठक को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसके जरिए डिफेंस, रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों को सीधे आयोग को बता सकेंगे. इन दोनों सेक्टर्स में लाखों कर्मचारी काम करते हैं, पेंशन पाते हैं. इसलिए सैलरी, भत्ते या फिर पेंशन का एक व्यापक असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा संगठन 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) सैलरी मे इजाफा, डीए, मेडिकल अलाउंस, पेंशन की स्थिति में सुधार, इंक्रीमेंट जैसे कई मुद्दो पर चर्चा कर सकते हैं. आयोग इन सभी मांगों की स्टडी करके केंद्र सरकार के लिए सिफारिशों के तौर पर भेजेगा.
प्रोसेस रहे क्लीन और फेयर
आयोग का कहना है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में सारा प्रोसेस क्लीन और फेयर होना चाहिए. इसी लिए अलग-अलग फेज और स्टेप्स में सेक्टरवाइज मीटिंग की जा रही है. सैलरी, पेंशन को लेकर कर्मचारियों की क्या डिमांड है, इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की जाए. आने वाले समय में कई और बैठक दूसरे सेक्टर के कर्मचारियों के साथ भी होगी, जिसके बारे में जानकारी आने वाले समय में साझा की जाएगी.