वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

TVK की दोस्ती पड़ी महंगी, पुराने दोस्त DMK ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, निंदा की

प्रकाशित: 07-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
TVK की दोस्ती पड़ी महंगी, पुराने दोस्त DMK ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, निंदा की
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। डीएमके ने कांग्रेस पर 'विश्वासघात' का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेताओं ने डीएमके अध्यक्ष (एमके स्टालिन) से शिष्टाचार भेंट तक नहीं की और न ही धन्यवाद का एक शब्द कहा। तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में, डीएमके ने AIADMK द्वारा सरकार बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और कांग्रेस के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। यह प्रस्ताव [INDI अलायंस (INDI Alliance)] में दरार और कांग्रेस के साथ संबंधों में तनाव को दर्शाता है।
डीएमके ने कही बड़ी बात
डीएमके-एआईएडीएमके गठबंधन की अटकलों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा, "पार्टी स्टालिन के भविष्य के राजनीतिक फैसलों को स्वीकार करेगी।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस चुनाव के दौरान भी ईमानदारी से काम करने में विफल रही और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा गठबंधन के दौरान धैर्य और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने के बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने उनसे मिलकर आभार तक व्यक्त नहीं किया। नेताओं ने डीएमके विधायकों से 10 मई तक चेन्नई में रहने को कहा है।