वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

तमिलनाडु की सियासत में सुपर ट्विस्ट, AIADMK के दिग्गज नेता को मिला डिप्टी सीएम का ऑफर? विजय की चाल ने किया हैरान!

प्रकाशित: 07-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तमिलनाडु की सियासत में सुपर ट्विस्ट, AIADMK के दिग्गज नेता को मिला डिप्टी सीएम का ऑफर? विजय की चाल ने किया हैरान!
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि थिरुकुरुंगुडी वेंगरम सुंदरम (TVK) और एआईएडीएमके के कुछ विधायक चाहते हैं कि दोनों पार्टियां मिलकर तमिलनाडु में नई सरकार का गठन करें. हैरान करने वाली बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब AIADMK के करीब 28 विधायकों को पुडुचेरी के निजी रिजॉर्ट में भेजे गए हैं. दरअसल, राज्य में किसी भी एक राजनीतिक दल को विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला है. इस चुनाव में विजय थलापति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके पास 107 विधायक हैं. विजय ने राज्य के गर्वनर राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि पहले बहुमत का आंकड़ा पूरा किया जाना चाहिए, उसके बाद शपथ ग्रहण पर विचार किया जाए.
TVK और AIADMK के बीच गठबंधन की अटकलें
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुडुचेरी के पूरांकुप्पम स्थित रिजॉर्ट में ठहरे विधायक एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक हैं. कुछ सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि यह अटकलें तेज हैं कि एआईएडीएमके के कुछ गुट टीवीके के साथ मिलकर सरकार का गठन करने पर विचार कर रहे हैं. इसके बदले सरकार में बड़े पद की डिमांड रखी जा सकती है.
डिप्टी चीफ मिनिस्टर की मांग
AIADMK के 28 विधायकों को पुडुचेरी के एक निजी रिजॉर्ट में शिफ्ट किया गया है. यह सभी विधायक AIADMK नेता सीवी शनमुगम के समर्थक माने जाते हैं. इस स्थिति से यह भी कहा जाने लगा है कि राज्य में चुनावी नतीजे आने के बाद AIADMK भी दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है. चर्चा तो इस बात की भी है कि पावर शेयरिंग फॉर्मूला के तहत सीवी शनमुगम को डिप्टी सीएम का पद दिया जाए. इसके अलावा कुछ अहम मंत्रालय एआएडीएमके के हिस्से को मिले. तमिलनाडु सरकार में पूर्व मंत्री और AIADMK छोड़कर टीवीके में शामिल हुए दिग्गज नेता केए सेंगोट्टैयन दोनों पार्टियों के बीच में बातचीत में शामिल बताए जा रहे हैं.
AIADMK की बढ़ी बेचैनी?
गौरतलब है कि सरकार बनाने और टीवीके को समर्थन देने के मामले पर AIADMK नेतृत्व बंटा नजर आ रहा है. एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में उनकी पार्टी टीवीके को समर्थन नहीं देगी. इसके बाद सामने आई इस खबर से पार्टी के भीतर चल रहे मतभेदों के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
जहां एआईएडीएमकी के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में नहीं हैं, तो दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम और ओएस मणियन जैसे नेता टीवीके के साथ जाने को तैयार नजर आ रहे हैं. आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.
तमिलनाडु में किसके पास कितनी संख्या?
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 को आए. इसमें टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके को 107 सीटें मिली हैं. वहीं, डीएमके के पास 59 सीटें हैं और एआईएडीएमके के पास 47 सीटें हैं.