वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज, क्या फिर बढ़ेगी समर सिंह की मुश्किलें

प्रकाशित: 08-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में हाईकोर्ट का फैसला आज, क्या फिर बढ़ेगी समर सिंह की मुश्किलें
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आज का दिन बड़ा अहम है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में अहम सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाएगा. जिसके बाद इस चर्चित केस का आगे का रास्ता साफ होगा. मालूम हो कि 26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था. बाद में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में FIR दर्ज कराई थी. मां का आरोप है कि समर ने आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाया.
सीबीआई जांच की मांग पर फैसला सुनाएगी अदालत
कुछ दिनों तक यह मामला लगातार सुर्खियों में बना था. लेकिन समय बीतते सब स्थिर हो गया. बाद में याचिकाकर्ता मधु दुबे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. आज इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा.
4 मई को सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. ऐसे में आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में आज फैसला आ जाएगा. इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी.
फिलहाल दोनों आरोपी जेल से बाहर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है. फिलहाल दोनों आरोपी जेल से बाहर है. दोनों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही मुकदमे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट से रोक लगी हुई है. जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की डिवीजन बेंच सुनाएगी फैसला.