वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

BCCI ने हनी ट्रैप और वेपिंग का दिया अलर्ट, होटल में चोरी छिपे मिलने पर पाबंदी, खिलाड़ी इन कामों के लिए भी लेंगे मंजूरी

प्रकाशित: 08-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
BCCI ने हनी ट्रैप और वेपिंग का दिया अलर्ट, होटल में चोरी छिपे मिलने पर पाबंदी, खिलाड़ी इन कामों के लिए भी लेंगे मंजूरी
IPL : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेली जा रही है. आईपीएल 2026 के अब तक कुल 50 मुकाबले हो चुके हैं. इस दौरान कई विवाद भी सामने आए हैं. इनमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का वेपिंग करते हुए वीडियो वायरल होना शामिल है. इसके साथ ही गर्लफ्रेंड कल्चर को लेकर भी कई सवाल आईपीएल पर खड़े हुए हैं. कई खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड उनके साथ होटल में रह रही है. इस सब आईपीएल के नियमों के खिलाफ है. अब इस पर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है. इसके साथ ही बीसीआई ने IPL के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसमें हनी ट्रैप और वेपिंग बैन के लिए नए नियम जारी किए गए हैं. ये नियम क्या है. ये कैसे काम करेंगे और कब इनको लागू किया जाएगा.आइए इसके बारे में जानते हैं.
बीसीसीआई ने सभी टीमों को जारी किए दिशा-निर्देश
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने गुरुवार यानी 7 मई को सभी आईपीएल टीमों को आठ पेज का एक निर्देश भेजा है. इसमें आईपीएल 2026 के दौरान प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन पर चिंता भी जताई गई है. बीसीसीआई ने सभी टीमों के निर्देश जारी किए है और इन नए नियमों का पालन करने के लिए कहा है.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के द्वारा सभी 10 फ्रेंचाइजी को पत्र लिखा है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सैकिया ने लिखा है कि, 'यह सलाह चल रहे सीजन के दौरान देखी गई कुछ घटनाओं को देखते हुए जारी की गई है और इसका उद्देश्य आईपीएल से जुड़े सभी हितधारकों से अपेक्षित प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन, सुरक्षा जागरूकता और प्रोटोकॉल अनुपालन के मानकों को मजबूत करना है'.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के द्वारा सभी 10 फ्रेंचाइजी को पत्र लिखा है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सैकिया ने लिखा है कि, 'यह सलाह चल रहे सीजन के दौरान देखी गई कुछ घटनाओं को देखते हुए जारी की गई है और इसका उद्देश्य आईपीएल से जुड़े सभी हितधारकों से अपेक्षित प्रोफेशनलिज्म, अनुशासन, सुरक्षा जागरूकता और प्रोटोकॉल अनुपालन के मानकों को मजबूत करना है'.
बीसीसीआई द्वारा बनाए गए प्रमुख 3 नियम
• किसी भी व्यक्ति को, चाहे उसकी पहचान कुछ भी हो, टीम मेंबर से उसका रिश्ता कुछ भी हो या उसका मकसद कुछ भी बताया गया हो, बिना टीम मैनेजर की पहले से जानकारी और साफ तौर पर लिखी हुई मंजूरी के प्लेयर या सपोर्ट स्टाफ मेंबर के होटल रूम में एंट्री नहीं दी जाएगी.
• गेस्ट और विजिटर को सिर्फ होटल की तय पब्लिक जगहों जैसे लॉबी या होटल रिसेप्शन लाउंज में ही रिसीव किया जाएगा. किसी भी गेस्ट को प्राइवेट होटल रूम में तब तक नहीं ले जाया जाएगा जब तक टीम मैनेजर ने लिखकर इसकी इजाजत न दी हो.
• बीसीसीआई सभी फ्रैंचाइज का ध्यान उन जोखिमों की ओर खींचता है जो टारगेटेड कॉम्प्रोमाइज और हनी ट्रैपिंग के जाने-माने जोखिमों के बारे में हैं, जो हाई प्रोफाइल स्पोर्टिंग माहौल में फैले हुए हैं. ऐसी घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता जिनसे गंभीर कानूनी आरोप लग सकते हैं, जिसमें सेक्सुअल मिसकंडक्ट पर लागू भारतीय कानूनों के तहत आरोप भी शामिल हैं. IPL फ्रैंचाइज को ऐसे जोखिमों को कम करने के लिए हर समय सतर्क और एक्टिव रहना चाहिए.
प्लेयर्स को लेकर BCCI ने जारी किए नियम
• सभी प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ को किसी भी समय टीम होटल से निकलने से पहले SLO और/या TIO को बताना होगा और उनसे मंजूरी लेनी होगी. होटल के बाहर पर्सनल, मनोरंजन या किसी और मकसद से कोई भी प्लान किया गया मूवमेंट, टीम मैनेजर और SLO को तय डिपार्चर से काफी पहले बताना होगा.
• IPL फ्रेंचाइजी मालिकों और उनके रिप्रेजेंटेटिव को मैच के दौरान डगआउट, ड्रेसिंग रूम या प्लेइंग एरिया में खिलाड़ियों या टीम ऑफिशियल्स से बात करने या उन तक फिजिकली पहुंचने की सख्त मनाही है, सिवाय तय और अप्रूव्ड चैनलों के.
• सभी फ्रेंचाइजी मालिक लेवल पर रिस्ट्रिक्टेड जोन में एक्सेस, IPL ऑपरेशंस डिवीजन द्वारा बताए गए PMOA प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. किसी भी तरह के बदलाव को गंभीर उल्लंघन माना जाएगा.
• इसके साथ ही खिलाड़ियों के मैच के दौरान, डग आउट, ड्रेसिंग रूम या सर्वजनिक जगह पर वेपिंग करने के लिए सख्त मना किया गया है.