वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रकाशित: 02-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कॉन्सर्ट में झूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली,(वीअ)। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच वह अपने परिवार और अपने मनोरंजन के लिए भी वक्त निकालती हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ 'बैकस्ट्रीट बॉयज' की परफॉर्मेंस देखने पहुंचीं। यहां वह झूमती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हैं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ हैं। उनके साथ निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड तातियाना गैब्रिएल भी हैं।
प्रियंका और निक इस मशहूर वेन्यू पर एक बालकनी में साथ खड़े होकर म्यूजिक का मजा लेते और भीड़ के साथ गाने गाते हुए दिखे। 'बैकस्ट्रीट बॉयज' के गानों पर थिरकते हुए यह कपल काफी जोश में लग रहा था।यह खास पल तब सामने आया जब प्रियंका और निक ने मशहूर गाने 'आई वांट इट दैट वे' पर डांस किया। दोनों इस यादगार परफॉर्मेंस में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और बाकी भीड़ के साथ इस हिट गाने का मजा ले रहे थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सफेद हॉल्टर-नेक ड्रेस पहनी थी, जबकि निक ने सफेद टी-शर्ट के साथ मैचिंग शर्ट और काली जींस पहनी थी। जो जोनस और तातियाना भी उनके साथ कॉन्सर्ट का मजा लेते हुए दिखे। इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें फैंस को मजा लेते हुए देखा जा सकता है। यह कॉन्सर्ट जोनस परिवार के लिए एक आउटिंग जैसा बन गया। जब निक और जो 'बैकस्ट्रीट बॉयज' की परफॉर्मेंस देख रहे थे, तब केविन जोनस भी अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए दिखे।