प्रीति जिंटा ने ‘वाइब' के लिए की 18 घंटे शूटिंग
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय तक दूर रहने के बाद एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने बड़े पर्दे पर बंटवारा 1947 से वापसी की है। अब एक्ट्रेस इस साल अपनी दूसरी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। सनी देओल की फिल्म से कमबैक करने के बाद अब वह कुणाल खेमू की फिल्म वाइब में नजर आएंगी। इस बीच, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय तक अपनी मर्जी से काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग टाइम को लेकर चल रही बहस पर प्रीति जिंटा ने कहा, हर किसी की अपनी पसंद होती है। वर्किंग टाइम को लेकर बहस तब शुरू हुई थी, जब ऐसी खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से इसलिए किनारा कर लिया, क्योंकि मेकर्स के साथ उनके काम के घंटों को रोजाना आठ घंटे तक सीमित रखने की मांग को लेकर विवाद हो गया था। प्रीति जिंटा ने कहा, हर किसी की अपनी पसंद होती है। उन्होंने बताया कि शूटिंग जल्दी खत्म करने के लिए उन्होंने फिल्म वाइब के लिए दिन में 18 घंटे तक काम किया। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आने वाली प्रीति ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक काम करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वह शूटिंग पूरी करने के लिए कुछ समय के लिए ही भारत आई थीं। मुंबई में फिल्म वाइब के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हर दिन हमारी शूटिंग बहुत लंबी होती थी तो हर किसी की अपनी पसंद होती है और जाहिर है, मेरे 18 घंटे काम करने की वजह यह थी कि मैं अपना काम जल्द से जल्द खत्म करके अपने बच्चों के पास अमेरिका लौटना चाहती थी। प्रीति जिंटा ने बताया कि अपनी आने वाली फिल्म वाइब की शूटिंग जल्दी खत्म करके बच्चों के पास अमेरिका लौटने के लिए उन्होंने दिन में 18 घंटे तक काम किया। एक्ट्रेस प्रीति ने कहा कि उन्होंने फिल्म पर काम करते हुए, अपना हर दिन बिताया और भारत में रहने के दौरान वे किसी भी सोशल इवेंट में शामिल नहीं हुईं। इस बारे में बात करते हुए कहा, ऐसा हमेशा नहीं होता कि सेट पर सब हंसते-मुस्कुराते रहें। आपको अपना काम पूरा करना होता है। फिल्म में बहुत सारा एक्शन था। कई और चीजें भी थीं। इसी बारे में आगे बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा कि कभी बारिश हो रही थी तो कभी कोई बीमार पड़ जाता था। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, मेरा सोचना बस यही था कि मुझे यह करने में कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि मैं भारत आ रही थी और यहां 30-40 दिनों के लिए रहने वाली थी।