सारा ने भोजपुरी म्यूजिक के लिए जाहिर किया प्यार
प्रकाशित: 23-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। सारा अली खान का नाम आते ही आंखों के सामने उनका चुलबुला अंदाज और बेबाक बातें घूमने लगती हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, लेकिन इस बार कहानी किसी फिल्म, ग्लैमरस लुक या बॉलीवुड गॉसिप की नहीं, बल्कि भोजपुरी गानों की है। एक इवेंट में सारा ने भोजपुरी म्यूजिक के लिए अपना प्यार खुलकर जाहिर किया और पवन सिंह का नाम आते ही ऐसा अंदाज दिखाया कि पूरा माहौल ही रंगीन हो गया. बात सिर्फ भोजपुरी गानों की तारीफ तक नहीं रुकी, जब पवन सिंह के फेवरेट सॉन्ग का सवाल आया तो सारा ने खुद गाना गुनगुनाकर महफिल लूट ली। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान कहती हैं, अगर सच कहूं तो मैं भोजपुरी गानों की सबसे बड़ी फैन हैं। अगर कोई पवन सिंह के गाने बजा दे, तो बस तहलका ही मच जाएगा। उन्हें भोजपुरी गाने सच में बहुत ज्यादा पसंद हैं। वहां मौजूद होस्ट सवाल करता है कि पवन सिंह का ऐसा कोई एक गाना जो उनका सबसे ज्यादा फेवरेट हो या उन्हें सबसे अच्छा लगता हो? इस पर सारा हंसते हुए कहती हैं कि यहां बहुत सारे बच्चे मौजूद हैं। होस्ट मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि कोई बात नहीं, सब मन के सच्चे हैं। तभी सारा अली खान खुद ही पवन सिंह का मशहूर गाना गुनगुनाते हुए कहती हैं, हमारो जवनिया... और इतना कहते ही वह हंस पड़ती हैं। पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इस साल आयुष्मान खुराना के साथ ‘पति पत्नी और वो दो' में आई थी, जो 15 मई को रिलीज हुई थी। अब उनकी अगली बड़ी रिलीज ‘उड़ता तीर' है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ पीन शेयर करती दिखेंगी. स्पाई-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म की मौजूदा रिलीज डेट 9 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है।