वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद , (वीअ)। फरीदाबाद पुलिस की ाढाईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर को 1.210 किलोग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अरविंद वासी टिलकागढी, मथुरा हाल हरकेश नगर फरीदाबाद के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 सितंबर को ाढाईम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अरविंद को गुरुग्राम नहर पटरी सैक्टर-3 नियर मीट मार्किट फरीदाबाद के पास से 1.210 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में एनडीपीएस की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी 2 किलोग्राम गांजा बिहार से 25,000 रूपये में खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था बाकी बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को माननीय न्यायलय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।