वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद , (वीअ)। थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर चाकू व लाठी.डंडों से जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने दीपक निवासी प्रेम नगर सेक्टर-18 हाल जीवन नगर फरीदाबाद तथा विशाल उर्फ कलूरी निवासी बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रवि सैनी निवासी गढ़ी मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे उसके चचेरे भाई जतिन सैनी के साथ शेखर, अन्नू व अन्य युवकों ने मारपीट की थी। इस संबंध में जतिन ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद जब रवि, जतिन व मोहित घर लौट रहे थे, तो सरकारी स्कूल के पास करीब 8-9 युवकों ने जतिन व मोहित के साथ दोबारा मारपीट करते हुए लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।