वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चंद्रशेखर आजाद का आकाश आनंद को न्योता, बोले- साथ मिलकर पूरा करेंगे बाबा साहब का मिशन

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहुजन समाज पार्टी (ँएझ्) के नेता आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। शनिवार को इको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में शामिल हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आकाश आनंद उनकी पार्टी में आ जाएं, तो दोनों मिलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का मिशन पूरा करेंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ँएझ् में उनके लिए दरवाजे बंद हैं, लेकिन आकाश आनंद के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद के साथ मिलकर सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत किया जा सकता है। पंचायत सहायक पिछले पांच दिनों से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत सहायक एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं। तेज धूप से बचने के लिए कई प्रदर्शनकारी छाता लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर आजाद के पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। उन्हें देखने के लिए कुछ समर्थक पेड़ पर भी चढ़ गए। चंद्रशेखर आजाद ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं मानेंगेएपंचायत सहायक मानदेय बढ़ाने के साथ सेवा से जुड़ी अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग कर रहे हैं।