ब्रिक्स सम्मेलन में मोदी, पुतिन व शी ने दिखाई एकजुटता
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की उस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी दाईं तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बाईं तरफ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग खड़े थे और उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।
प्रधानमंत्री के इंस्टाग्राम खाते पर भारत मंडपम की वह तस्वीर पोस्ट की गई, जहां ब्रिक्स नेताओं ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस तस्वीर की पृष्ठभूमि में 'किंगडम बीजीएम' नाम का गाना बज रहा था।
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के कड़े प्रोटोकॉल के बीच, गर्मजोशी भरा वह पल खास तौर पर उभरकर सामने आया।
मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें से एक तस्वीर में प्रधानमंत्री, पुतिन, शी, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को कार्पाम स्थल के अंदर एक साथ चलते हुए दिखाया गया है।
एक और तस्वीर में मोदी को पुतिन, शी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत करते हुए देखा गया, जबकि एक अन्य तस्वीर में प्रधानमंत्री और रूसी नेता को सुरक्षाकर्मियों तथा अनुवादकों के साथ मुस्कुराते हुए एक साथ जाते देखा गया।
भारत 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और इसमें 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।