पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ शनिवार को वार्ता की और इस दौरान ऊर्जा, रक्षा, व्यापार एवं निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
अनवर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हैं।
मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर बिन इब्राहिम ने अपनी बैठक में व्यापार एवं निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की। इब्राहिम ने मोदी को मलेशिया के सबाह प्रांत के कोटा किनाबालू में भारत का महावाणिज्य दूतावास स्थापित करने पर अपने देश की सहमति से अवगत कराया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान)-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के निरंतर सहयोग की सराहना की। दोनों नेताओं ने साझा हित से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाते हुए दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक), शिक्षा, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।
जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।