चीन मास्टर्स: श्रीकांत ने लाई को हराकर उलटफेर किया, सात्विक-चिराग भी जीते, तन्वी बाहर
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शेनझेन, (भाषा)। भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
पूर्व नंबर एक और 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत अपने अगले मैच में हांगकांग के ली चेउक यिउ का सामना करेंगे। तैंतीस वर्षीय श्रीकांत ने कहा, मैं वास्तव में स्कोर के बारे में नहीं सोच रहा था। मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहा था कि पूरे मैच के दौरान मैं क्या करता आ रहा हूं और आगे मुझे क्या करना है। मैं केवल इसी बारे में सोच रहा था। उन्होंने कहा,'' वह पिछले 12-14 महीनों से बहुत अच्छा खेल रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक नया दिन है और अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता हूं, तो मेरे पास जीतने का मौका होगा। मैं यह नहीं सोच रहा था कि वह कैसा खेल रहा है। मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहा था कि मुझे कैसे खेलना चाहिए। वहीं सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने फ्रांस के ािढस्टो और टोमा जूनियर पोपोव बंधुओं को 21-15 22-24 21-9 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा ाढास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली। कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया।