नीरज की जगह लेंगे यशवीर, तेजस और अभिषेक को 77 खिलाड़ियों की टीम में नहीं मिली जगह
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लुधियाना, (भाषा)। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले भाला फेंक के एथलीट यशवीर सिंह को जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह बृहस्पतिवार को 77 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया जबकि लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कथित डोपिंग उल्लघंन के लिए नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) से नोटिस जारी किए जाने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 77 सदस्यीय ट्रैक एवं फील्ड टीम की घोषणा की। लुधियाना अभी राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के धावक तेजस शिरसे को भी टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि वह हाल ही में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान चोटिल हो गए थे। एएफआई अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू ने कहा, हमने नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर को टीम में शामिल किया है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता था। नीरज चोपड़ा चोटिल हैं और इस कारण एशियाई खेलों में नहीं खेल पाएंगे। यही वजह थी कि टीम में कुछ बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा, लंबी दूरी के धावक अभिषेक पाल को कुछ समस्याओं के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। एशियाई खेलों के लिए यह अंतिम टीम है। अभिषेक को पिछले महीने नाडा ने नोटिस भेजा था क्योंकि उनके डोपिंग नमूने में महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली दवा पाई गई थी। एएफआई के पूर्व सचिव और वर्तमान में महासंघ के योजना विभाग के प्रमुख ललित भनोट ने कहा, अभिषेक के डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव आने का मामला नहीं है। उनके शरीर में डोपिंग पदार्थ की मात्रा निर्धारित सीमा से कम है। नाडा फिलहाल इसकी जांच कर रहा है। लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। हम नहीं चाहते कि कोई हम पर उंगली उठाए। इसलिए हमने अभिषेक को टीम से बाहर कर दिया है। खेल मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में 73 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की थी जिसमें शिरसे और अभिषेक भी शामिल थे। मंत्रालय ने बुधवार को छह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। इन खिलाड़ियों में 200 मीटर की धाविका हरिता भद्रा, 400 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली किरण पहल, पोल वॉल्टर सिंधुश्री जी, त्रिकूद की एथलीट आशा इलंगो, चक्का फेंक की खिलाड़ी सान्या यादव और हैमर थ्रोअर प्रवीण कुमार शामिल हैं।