भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था: क्वात्रा
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (भाषा)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। क्वात्रा ने यहां नैस्डैक शेयर बाजार में कारोबारी दिन की औपचारिक शुरुआत के दौरान यह बात कही।
नैस्डैक कंपोजिट एक शेयर बाजार सूचकांक है जिसमें नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध लगभग सभी शेयर शामिल हैं। यह अमेरिका में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीन शेयर बाजार सूचकांकों में से एक है। टाइम्स स्क्वायर स्थित नैस्डैक शेयर बाजार में बुधवार सुबह क्वात्रा ने कहा, ''भारत एक बड़े आर्थिक और तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसमें मजबूत उद्यमशीलता, बढ़ती डिजिटल क्षमताओं और युवा एवं प्रतिभाशाली कार्यबल की महत्वपूर्ण भूमिका है।''
क्वात्रा ने अप्रैल-जून तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत दुनिया की ''सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था'' बना हुआ है।
क्वात्रा ने कहा कि भारत 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वह अमेरिकी कंपनियों, निवेशकों तथा संस्थानों के साथ और मजबूत साझेदारी की उम्मीद करता है। क्वात्रा ने भारत सरकार, देश की जनता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से नैस्डैक में कारोबारी दिन की औपचारिक शुरुआत।