मिनियापोलिस में एक अपार्टमेंट में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
प्रकाशित: 04-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मिनियापोलिस (अमेरिका), (एपी)। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में एक अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और संदिग्ध भी मृत मिला जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गोलीबारी में घायल हुए पांच लोगों में मिनियापोलिस पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल हैं। एक अन्य अधिकारी को चोटें आयी हैं। हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र के अनुसार, तीनों अधिकारियों की हालत स्थिर है। अंतरिम पुलिस प्रमुख बिल पीटरसन ने बताया कि इमारत में गोली चलने की सूचना शाम करीब साढ़े चार बजे मिली थी। इसके दो मिनट बाद पुलिस अधिकारी इमारत में दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने गोलियों की और आवाजें सुनीं तथा इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। वहां उन्हें ''धुंध जैसी स्थिति मिली, जिससे उनकी देखने की क्षमता काफी सीमित हो गई थी।'' उन्होंने बताया कि एक पुलिस अधिकारी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे अधिकारी के पेट में दो गोलियां लगीं। अधिकारियों ने संदिग्ध हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि गोलीबारी की घटना से पहले वे उस व्यक्ति से परिचित थे। पीटरसन ने बताया कि एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की मौत किस तरह हुई। हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र ने बताया कि उसके पास कुल सात मरीजों को लाया गया, लेकिन उसने घायलों के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की।