वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आईएमए मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के कार्पाम में युवा चिकित्सकों को मिला मार्गदर्शन

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क के उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा एक प्रेरणादायक कार्पाम का आयोजन किया गया। कार्पाम में आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र, शिक्षक, चिकित्सक और आईएमए से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्पाम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गोयल, स्टेट प्रेसिडेंट, आईएमए उत्तर प्रदेश रहे। वहीं डॉ. (प्रो.) शरद कुमार अग्रवाल, पैट्रन, आईएमए उत्तर प्रदेश स्टेट, आईएमए मुख्यालय के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा के.एम. यूनिवर्सिटी एवं के.एम. मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मथुरा के प्रो-वाइस चांसलर एवं डीन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्पाम में शिरकत की। कार्पाम में डॉ. शरद कुमार अग्रवाल का बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल तथा रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएमए नेताओं एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान मेडिकल छात्रों ने अपने वरिष्ठ चिकित्सकों और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। युवा चिकित्सकों को व्यावसायिक नैतिकता का संदेश कार्पाम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों के बीच संवाद भी हुआ।