वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एशियाई कैडेट कप चेन्नई में 20 से 23 नवंबर तक

प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चेन्नई, (भाषा)। उपमहाद्वीप के युवा तलवारबाजों के लिये एशियाई कैडेट कप यहां 20 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा। टूर्नामेंट में 30 से अधिक देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी , कोच, अधिकारी और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। टूर्नामेंट तीन वर्गों एपी, फॉइल और साबरे में आयोजित की जायेगी। इसका आयोजन भारतीय तलवारबाजी संघ ने एशियाई तलवारबाजी परिसंघ के साथ मिलकर युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण के साथ किया है। एफएआई महासचिव राजीव मेहता ने एक विज्ञप्ति में कहा , इससे एशिया के युवा तलवारबाजों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलेगा।