टियाफो को हराकर शेल्टन अमेरिकी ओपन फाइनल में, मुकाबला ज्वेरेव से
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (एपी)। अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराकर अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
स्थानीय खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। दोनों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक और कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। दोनों पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे। रविवार को होने वाले फाइनल में दर्शकों का समर्थन लगभग पूरी तरह शेल्टन के पक्ष में रहने की उम्मीद है। अब वह लंबे समय से चले आ रहे अमेरिकी ग्रैंड स्लैम खिताब के सूखे को खत्म करने की सबसे बड़ी उम्मीद बन गए हैं। आठवीं वरीयता प्राप्त शेल्टन ने पावार को सेमीफाइनल में टियाफो को 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। अमेरिका को पुरुष एकल में पिछला ग्रैंड स्लैम खिताब 2003 में मिला था, जब एंडी रॉडिक ने फ्लशिंग मीडोज में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। शेल्टन ने कहा, मैं यहां अपना सब कुछ झोंकने जा रहा हूं और कोर्ट पर कुछ भी बाकी नहीं छोड़ूंगा। उम्मीद है कि आप सभी आकर मेरा समर्थन करेंगे। आइए, इसे अमेरिका के लिए करते हैं। शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराने के बाद भी अपनी ऊर्जा बरकरार रखी। अल्काराज के खिलाफ उनका मुकाबला बुधवार तड़के 3 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हुआ था, जो अमेरिकी ओपन के इतिहास में अब तक का सबसे देर से खत्म होने वाला मुकाबला था। अब शेल्टन के सामने फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव की चुनौती है। जर्मनी के इस खिलाड़ी को अच्छी तरह अंदाजा है कि रविवार का मुकाबला अमेरिकी टेनिस के लिए कितना महत्वपूर्ण है।