मेरे घर आई एक नन्ही परी- वर्ल्ड चैंपियन कप्तान SKY की खुशियां सातवें आसमान पर!, शादी के 10 साल बाद बने पिता
प्रकाशित: 07-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पांच साल पहले पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनी और तब से लेकर अबतक मिस्टर 360 डिग्री की दुनिया पूरे 360 डिग्री घूम चुकी है. पिछले पांच साल में दो बार वर्ल्ड कप का ख़िताब, दो बार एशिया कप के ख़िताब, एक बार उपविजेता टीम का हिस्सा होना, टीम इंडिया के लिए तकरीबन सवा डेढ़ मैचों में नुमाइंदगी 4 शतक और 29 अर्द्धशतकीय पारियां- इससे ज़्यादा कोई क्रिकेटर क्या ख़्वाब देख सकता है.
किलकारी भरती नन्ही परी का स्वागत!
लेकिन ऊपरवाले ने सूर्या के लिए खुशियों का खजाना खोल रखा है. खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये ख़बर और एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और लिखा है,"हंसी-खिलखिलाहट, झुककर अभिवादन और खिलते हुए सपनों के साथ — हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं."
फ़ैन्स दे रहे बधाइयां!
हमेशा एक मुस्कुराहट ओढ़कर अपनी कलात्मक बल्लेबाज़ी से क्रिकेट फ़ैन्स का दिल जीतनेवाले SKY के घर आसमान से एक और खुशी उतरी है. इस बार सूर्या (SKY) और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) के घर एक नन्ही परी ने आसमां से पांव ज़मीं पर रखा है. सूर्या के फ़ैन्स और चाहनेवाले सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां धेज रहे हैं.
वर्ल्ड कप 2024 के दौरान, रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने दूसरी बार टी-20 का ख़िताब जीता तो सूर्या और उनकी पत्नी के बीच वर्ल्ड कप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. अब उस कप की जगह लेनेवाली नन्ही परी आ चुकी है. सूर्या और देविशा के लिए यकीनन ये ऊपरवाले की ओर से अबतक का बेहतरीन तोहफ़ा होगा. सोशल मीडिया के हर प्लैटफ़ॉर्म X से लेकर इंस्टाग्राम पर सूर्या और देविशा को बधाई देनेवालों का तांता लग गया है. सूर्या और देविशा 10 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे. हालांकि बताया जाता है कि एक क्रिकेटर और एक सधी हुई डांसर की मुलाक़ात मुलाक़ात 2010 में हुई थी.