उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइले दागीं
प्रकाशित: 13-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सियोल, (एपी)।उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र की ओर कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपना त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास पूरा किया था। उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को उकसावे की कार्रवाई मानता है। उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की करीब तीन सप्ताह में यह पहली घटना है। त्रिपक्षीय अभ्यास से पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सद्भावना के संकेत के तौर पर दक्षिण कोरिया के साथ एक अन्य प्रमुख द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास को सीमित करने का फैसला किया था लेकिन उत्तर कोरिया ने इसके बावजूद अपने हथियारों की ताकत का प्रदर्शन जारी रखा। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उसने उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान के इलाके से कई मिसाइल दागे जाने का पता लगाया। उसने बताया कि प्रत्येक मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की दिशा में करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय की।ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि दक्षिण कोरिया ने निगरानी बढ़ा दी है और मिसाइल प्रक्षेपण से जुड़ी सूचनाओं का अमेरिका तथा जापान के साथ लगातार आदान-प्रदान किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर उत्तर कोरिया से बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण बंद करने का आग्रह किया। परिषद ने कहा कि इस तरह के प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं। अमेरिकी प्रशांत कमान ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से अमेरिकी क्षेत्र या उसके सहयोगी देशों के लिए तत्काल कोई खतरा पैदा नहीं हुआ। उसने कहा कि अमेरिका अपनी मातृभूमि और क्षेत्र में अपने सहयोगियों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने निर्धारित कार्पाम के अनुसार पावार को पांच दिवसीय फ्रीडम एज सैन्य अभ्यास पूरा किया।