वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दक्षिणी लेबनान में 220 आतंकियों को ढेर करने का दावा, IDF ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का जारी किया

प्रकाशित: 07-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दक्षिणी लेबनान में 220 आतंकियों को ढेर करने का दावा, IDF ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले का जारी किया
लेबनानः इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजुब्लाह के 250 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली सेना के अनुसार इन आतंकियों को इजरायल-लेबनान में सीजफायर होने के बाद मारा गया है। आईडीएफ ने एक पोस्ट में कहा कि दक्षिणी लेबनान में इजराइली नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरे को समाप्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।
इजरायली सेना ने कहा कि युद्धविराम समझौते के शुरू होने के बाद से अब तक हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के 220 से अधिक आतंकवादी और कमांडरों को मार गिराया गया है, जो आईडीएफ बलों और इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा बन रहे थे। इस दौरान आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के कई कमांड सेंटरों और अहम सैन्य ठिकानों को हवाई हमले में तबाह कर दिया।
इजरायल ने बेरूत में किया ताजा हमला
इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को निशाना बनाया। इसे युद्धविराम का एक नया उल्लंघन करार दिया जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेरूत के दहिएह में हुए इजरायल के ताजा हमले में 2 लोग मारे गए और सात घायल हुए।